Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Uttarakhand
purvibiharnews
मुजफ्फरपुर में शराब तस्करी का बड़ा खेल! पंजाब नंबर ट्रक से एक करोड़ की विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार!
Patna Rural, Patna
| Nov 4, 2026
MORE NEWS
"112 की टीम पर उठे सवाल, पत्रकार रवि कुमार ने पेश की इंसानियत की मिसाल!"
Patna Rural, Patna | Nov 4, 2026
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर छठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा तथा सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 04.11.2026 को जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री राज द्वारा डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा डेहरी स्थित सुधा फैक्ट्री क्षेत्र, एनीकट क्षेत्र सहित अन्य प्रमुख छठ घाटों का जायजा लिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी छठ घाटों पर पर्याप्त एवं मजबूत बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सभी घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, पहुंच पथ एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने का निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से छठ व्रतियों एवं उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने तथा आवागमन के रास्तों को सुगम एवं सुरक्षित बनाने का निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने छठ पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, भीड़ नियंत्रण तथा यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए छठ पूजा से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिए। #IPRD #BiharGovernment #PublicService #chhathparv #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 4, 2026
लोकआस्था, सूर्योपासना और पवित्रता का प्रतीक चार दिवसीय छठ महापर्व 13 नवंबर 2026 को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ होगा। जानिए छठ महापर्व की महत्वपूर्ण तिथियाँ एवं प्रत्येक दिन से जुड़ी विशेष परंपराएँ। #JaiChhathiMaiya #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #DistrictAdministration #Samastipur #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar District Administration, Samastipur
Patna, Bihar | Nov 4, 2026
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Minority Welfare Department, Govt. of Bihar
Patna, Bihar | Nov 4, 2026
सासाराम में लोकप्रिय रियलिटी शो ‘MTV Roadies’ की शूटिंग के दौरान अभिनेताओं ने बिहार की खूबसूरती एवं शूटिंग के लिए उपलब्ध सुविधाओं और सहयोग की सराहना की। साथ ही, बेहतर व्यवस्था के लिए माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। #IPRD #bihargovernment #publicservice #rohtasdistrict #cmsamrat
Patna, Bihar | Nov 4, 2026
छठ घाटों पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ ससमय पूरी करें : जिलाधिकारी खतरनाक घाटों की बैरिकेडिंग एवं स्पष्ट चिह्नांकन करने का निर्देश; पहुँच पथों की मरम्मति, साफ-सफाई, प्रकाश, सीसीटीवी एवं वाचटावर की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या की संभावना को देखते हुए जिले के सभी छठ घाटों पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं छठव्रतियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करें। जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने समाहरणालय सभाकक्ष में छठ महापर्व की तैयारियों की समीक्षा के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को ये निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अब तक चिह्नित सभी खतरनाक घाटों पर तत्काल बैरिकेडिंग कराई जाए तथा उन्हें खतरनाक घाट के रूप में स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जाए, ताकि श्रद्धालु वहाँ जाने से बचें। उपयुक्त घाटों तक मुख्य सड़क से पहुँच पथ की मरम्मति में तेजी लाने के साथ घाटों की साफ-सफाई भी समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाए। आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक घाटों का भी निर्माण कराया जाए। उन्होंने घाटों पर सीढ़ियों, कपड़े बदलने के लिए निर्धारित स्थान, वाहन पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं पर्याप्त संख्या में वाचटावर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। सभी प्रमुख घाटों पर पर्याप्त संख्या में पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा छठ घाटों पर की जाने वाली व्यवस्थाएँ पूर्व की तुलना में और बेहतर हों। नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को घाटों पर साफ-सफाई एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं, विद्युत विभाग के पदाधिकारियों को घाटों पर की जा रही प्रकाश व्यवस्था, विद्युत वायरिंग एवं अन्य कनेक्शनों की जांच करने को कहा गया। पूजा समितियों द्वारा लिए जा रहे अस्थायी विद्युत कनेक्शनों की भी जांच कर सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने घाटों की तैयारियों से जुड़े सभी 21 सेक्टर अधिकारियों से उनके-अपने क्षेत्रों में अब तक की गई तैयारियों एवं शेष आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले के अन्य अनुमंडलों में भी छठ घाटों की तैयारियों की समीक्षा की तथा संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं छठव्रतियों की सुविधा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएँ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया बैठक में नगर आयुक्त श्री यशपाल मीणा ने नगर निगम पटना एवं अन्य नगर निकायों की ओर से छठ घाटों पर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पटना नगर निगम क्षेत्र के 109 छठ घाटों पर तैयारी की जा रही है. घाटों एवं स्थायी तालाबों की साफ-सफाई के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 60 कृत्रिम तालाबों का भी निर्माण कराया जा रहा है, ताकि उन्हें सुविधाजनक वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध हो सके। पटना नगर निगम अंतर्गत 109 छठ घाटों सहित पूरे जिले में 458 घाटों पर छठ महापर्व की तैयारी की जा रही है सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सुगम यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को अभी से ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करने तथा उसका प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी थाना अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों का भौतिक सत्यापन करने तथा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक तैयारियों का आकलन करने का भी निर्देश दिया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar City of Patna - PMC Patna Police Patna Traffic police
Patna, Bihar | Nov 4, 2026
छठ महापर्व के लिए पटना में तैयार किये जा रहे घाट.... Information & Public Relations Department, Government of Bihar City of Patna - PMC
Patna, Bihar | Nov 4, 2026
मद्य निषेध अभियान
Patna, Bihar | Nov 4, 2026