लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर छठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा तथा सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 04.11.2026 को जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री राज द्वारा डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा डेहरी स्थित सुधा फैक्ट्री क्षेत्र, एनीकट क्षेत्र सहित अन्य प्रमुख छठ घाटों का जायजा लिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी छठ घाटों पर पर्याप्त एवं मजबूत बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सभी घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, पहुंच पथ एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने का निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से छठ व्रतियों एवं उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने तथा आवागमन के रास्तों को सुगम एवं सुरक्षित बनाने का निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने छठ पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, भीड़ नियंत्रण तथा यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए छठ पूजा से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिए।
#IPRD
#BiharGovernment
#PublicService
#chhathparv
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 4, 2026