Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Uttarakhand
Sambalpur
dpropatna
छठ महापर्व के लिए पटना में तैयार किये जा रहे घाट.... Information & Public Relations Department, Government of Bihar City of Patna - PMC
Patna, Bihar
| Nov 4, 2026
MORE NEWS
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Minority Welfare Department, Govt. of Bihar
Patna, Bihar | Nov 4, 2026
सासाराम में लोकप्रिय रियलिटी शो ‘MTV Roadies’ की शूटिंग के दौरान अभिनेताओं ने बिहार की खूबसूरती एवं शूटिंग के लिए उपलब्ध सुविधाओं और सहयोग की सराहना की। साथ ही, बेहतर व्यवस्था के लिए माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। #IPRD #bihargovernment #publicservice #rohtasdistrict #cmsamrat
Patna, Bihar | Nov 4, 2026
छठ घाटों पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ ससमय पूरी करें : जिलाधिकारी खतरनाक घाटों की बैरिकेडिंग एवं स्पष्ट चिह्नांकन करने का निर्देश; पहुँच पथों की मरम्मति, साफ-सफाई, प्रकाश, सीसीटीवी एवं वाचटावर की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या की संभावना को देखते हुए जिले के सभी छठ घाटों पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं छठव्रतियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करें। जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने समाहरणालय सभाकक्ष में छठ महापर्व की तैयारियों की समीक्षा के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को ये निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अब तक चिह्नित सभी खतरनाक घाटों पर तत्काल बैरिकेडिंग कराई जाए तथा उन्हें खतरनाक घाट के रूप में स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जाए, ताकि श्रद्धालु वहाँ जाने से बचें। उपयुक्त घाटों तक मुख्य सड़क से पहुँच पथ की मरम्मति में तेजी लाने के साथ घाटों की साफ-सफाई भी समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाए। आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक घाटों का भी निर्माण कराया जाए। उन्होंने घाटों पर सीढ़ियों, कपड़े बदलने के लिए निर्धारित स्थान, वाहन पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं पर्याप्त संख्या में वाचटावर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। सभी प्रमुख घाटों पर पर्याप्त संख्या में पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा छठ घाटों पर की जाने वाली व्यवस्थाएँ पूर्व की तुलना में और बेहतर हों। नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को घाटों पर साफ-सफाई एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं, विद्युत विभाग के पदाधिकारियों को घाटों पर की जा रही प्रकाश व्यवस्था, विद्युत वायरिंग एवं अन्य कनेक्शनों की जांच करने को कहा गया। पूजा समितियों द्वारा लिए जा रहे अस्थायी विद्युत कनेक्शनों की भी जांच कर सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने घाटों की तैयारियों से जुड़े सभी 21 सेक्टर अधिकारियों से उनके-अपने क्षेत्रों में अब तक की गई तैयारियों एवं शेष आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले के अन्य अनुमंडलों में भी छठ घाटों की तैयारियों की समीक्षा की तथा संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं छठव्रतियों की सुविधा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएँ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया बैठक में नगर आयुक्त श्री यशपाल मीणा ने नगर निगम पटना एवं अन्य नगर निकायों की ओर से छठ घाटों पर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पटना नगर निगम क्षेत्र के 109 छठ घाटों पर तैयारी की जा रही है. घाटों एवं स्थायी तालाबों की साफ-सफाई के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 60 कृत्रिम तालाबों का भी निर्माण कराया जा रहा है, ताकि उन्हें सुविधाजनक वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध हो सके। पटना नगर निगम अंतर्गत 109 छठ घाटों सहित पूरे जिले में 458 घाटों पर छठ महापर्व की तैयारी की जा रही है सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सुगम यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को अभी से ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करने तथा उसका प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी थाना अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों का भौतिक सत्यापन करने तथा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक तैयारियों का आकलन करने का भी निर्देश दिया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar City of Patna - PMC Patna Police Patna Traffic police
Patna, Bihar | Nov 4, 2026
मद्य निषेध अभियान
Patna, Bihar | Nov 4, 2026
चकिया टोल प्लाजा पर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, एक दिन में 95 हजार का चालान मोतिहारी के चकिया टोल प्लाजा के समीप परिवहन विभाग और पुलिस की टीम ने सघन वाहन जांच अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान महज एक दिन में करीब 95 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। जांच की खबर से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।।।।।।। #Chakia #VehicleChecking #TrafficRules #MotihariPolice #TrafficChallan
Patna Rural, Patna | Nov 4, 2026
सुगौली में 20 लाख की चरस बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सुगौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब 20 लाख रुपये मूल्य की 1 किलो 970 ग्राम चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एसटीएफ नारकोटिक्स सेल, पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।।।।।।।। #SugauliNews #CharasSmuggling #MotihariPolice #DrugSmugglersArrested #EastChamparan
Patna Rural, Patna | Nov 4, 2026
चकिया टोल प्लाजा पर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, एक दिन में 95 हजार का चालान मोतिहारी के चकिया टोल प्लाजा के समीप परिवहन विभाग और पुलिस की टीम ने सघन वाहन जांच अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान महज एक दिन में करीब 95 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। जांच की खबर से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।।।।।।। #Chakia #VehicleChecking #TrafficRules #MotihariPolice #TrafficChallan
Patna Rural, Patna | Nov 4, 2026
छपवा चौक पर मोबाइल चोर को लोगों ने दबोचा, चोरी की बाइक भी बरामद मोतिहारी के सुगौली में छपवा चौक पर मंगलवार की देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार युवक के पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है।।।।।।।।।। #छपवा_चौक #मोबाइल_चोरी #चोरी_की_बाइक #सुगौली_पुलिस #मोतिहारी_क्राइम_न्यूज
Patna Rural, Patna | Nov 4, 2026