मड़ावरा: मड़ावरा में विद्युत विभाग ने 3 लाख रुपए वसूले, डोर-टू-डोर अभियान चलाकर 25 बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे
मड़ावरा कस्बे में विद्युत विभाग ने डोर-टू-डोर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 3 लाख रुपए के बकाया बिल वसूले और 25 बकायादार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। यह अभियान विद्युत उपखंड अधिकारी उमाशंकर सक्सेना के निर्देश पर और अवर अभियंता मनोज कुमार के नेतृत्व में चला। टीम ने घर-घर जाकर बिजली बिल के बकाया भुगतान की जानकारी ली और मौके पर ही वसूली की।