महुलान में गोवर्धन पूजा समारोह में बोले जिला पार्षद शंकर यादवेंदु, कहा - अन्याय के खिलाफ लड़ना ही भगवान कृष्ण का संदेश है
औरंगाबाद।मदनपुर प्रखंड के सलैया पंचायत के महुलान गांव में श्री गोवर्धन पूजा के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पार्षद सह राजद नेता शंकर यादवेंदु ने सबसे पहले उन्होंने पूरे जिला वासियों सहित पूरे राज्य वासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि आज गोवर्धन पूजा के पावन पुण्य अवसर पर हम सभी यहां उपस्थित हैं। आयोजक मंडली के द्वारा जो सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ये हमारे भारत की संस्कृति है। शंकर यादवेंदु ने कहा कि इस विद्या के माध्यम से हम श्रवण करेंगे और वीरों की कहानी, उनकी कथा को सुनेंगे। निश्चित तौर पर जो हमारी संस्कृति रही है, भारत की संस्कृति, हम हमारे पुरखों की ये अमानत है।उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का संदेश बताते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण अन्याय के खिलाफ न्याय के पक्ष में खड़े हुए। किसी को नाखुशी नहीं होनी चाहिए। इसलिए अन्याय के खिलाफ हमें लड़ाई लड़ने की जरूरत है और समाज को एक नई दिशा देने की जरूरत है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण उपस्थित थे।
#UmangeshwariNews #AurangabadNews #Madanpur #Mahulan #Salaiya #GovardhanPuja #ShankarYadavendu #ZilaParishad #RJDLeader #RJD #BiharNews #Bihar #LordKrishna #JusticeAgainstInjustice #CulturalProgram #IndianCulture #VillageNews #LocalNews #BreakingNews #TrendingNews #ViralNews #BiharPolitics #AurangabadBihar