सुशासन दिवस पर संजय झा का तेजस्वी पर पलटवार - पूछा अपने शासन में कितने पुल बनवाए थे?
पटना। JDU 24 नवंबर को सुशासन दिवस मनाएगी। हर जिला मुख्यालय में कार्यक्रम होगा। कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा, देश को 1947 में आजादी मिली, लेकिन बिहार को गरीबी और पिछड़ेपन से आजादी 24 नवंबर 2005 को मिली, जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने। नीतीश सेतु पर तेजस्वी यादव के सवाल पर उन्होंने पलटवार किया। पूछा, अपने और माता-पिता के 15 साल के शासन में कितने पुल बनवाए? नीतीश के कार्यकाल में हजारों पुल बने। नीतीश सेतु 2014-15 का कॉन्सेप्ट था, गांधी सेतु के जाम से निजात के लिए बना। संजय झा ने कहा, सुशासन दिवस पर 20 साल की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाई जाएंगी।
#SushasanDiwas #SanjayJha #TejashwiYadav #NitishKumar #JDU #Patna #Bihar #NitishSetu #GandhiSetu #BiharPolitics #GoodGovernance #NitishKumar20Years #BiharNews #PatnaNews #BiharDevelopment