कृषि मंत्री विजय सिन्हा का RJD पर पलटवार
पटना। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने RJD पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे, विपक्ष ऐसा ही बोल रहा है। 15 साल माता-पिता के राज में बिहार को लूटा गया, अपराधियों का तांडव था। राघोपुर को डूबने के लिए छोड़ दिया था, चुनाव आता है तो जात के नाम पर वहीं से लड़ते हैं। NDA ने राघोपुर को पटना से जोड़ा, अंधेरे से बाहर निकाला। PM मोदी जब भी आते हैं, बिहार को सौगात देते हैं। महापुरुष किसी जात का नहीं, सबका होता है। बिहार अब जात के जहर से नहीं बंटेगा, जमात की बात होगी।
#VijaySinha #RJD #TejashwiYadav #Raghopur #BiharPolitics #Patna #NDA #PMModi #BiharNews #BiharDevelopment