लालगंज: लालगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराकर 33 वर्षीय लापता युवक का पता लगाने की मांग परिजनों ने पुलिस से की
लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कलां से 33 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के अचानक लापता होने से परिजन परेशान है। परिजनों ने लालगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर रविवार दोपहर बाद करीब 3:00 बजे बताया कि अर्जुन कुमार अपने श्रेया पैथोलॉजी दुबार से 30 अक्टूबर 2026 को 3:00 बजे देवा दुश्वार मांडा प्रयागराज स्थित घर के लिए निकले थे।