दीपावली त्यौहार एवं रतनगढ़ माता मंदिर पर लगने वाले मेले के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जा रही निरंतर जांच
दीपावली त्यौहार एवं रतनगढ़ माता मंदिर पर लगने वाले लक्खी मेले को मद्देनजर रखते हुए खाद्य पदार्थों की निरंतर जांच की जा रही है। माता रतनगढ़ एवं दतिया में संचालित प्रसाद की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लगभग 10 प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
जांच के दौरान 2 प्रतिष्ठान पर लगभग 12 किलो मिठाई अमानक एवं खराब पाई गई। जिसको मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही अन्य प्रतिष्ठानों को स्वच्छता बनाए रखने एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसाद विक्रय के निर्देश दिये गए।
#दतिया #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #datia #MadhyaPradesh
Datia, Madhya Pradesh | Nov 4, 2026