कुलपहाड़: सुगिरा गांव में जमीन फाड़कर निकला शिवलिंग, साथ में नंदी महाराज
सुगिरा गांव में पौसरा वाले हनुमान जी के पास स्थित दूसरे हनुमान जी मंदिर के पीछे जमीन से अचानक शिवलिंग निकलने की घटना सामने आई है। ग्रामीणों के मुताबिक जमीन फाड़कर शिवलिंग के साथ नंदी महाराज की प्रतिमा भी बाहर निकली दिखाई दी। इस घटना से ग्रामीणों में अचंभे के साथ कौतूहल का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।