बड़गांव: उदयपुर में जनजातीय प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न, 100 से अधिक प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
उदयपुर। श्री मेवाड़-वागड़-मालवा जनजाति विकास संस्थान, उदयपुर द्वारा आयोजित "11वां अखिल स्तरीय जनजातीय प्रतिभा सम्मान एवं सर्व समाज शिक्षण गौरव समारोह 2024" 09 फरवरी 2025, रविवार को सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। यह भव्य कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद सभागार, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर, उदयपुर में आयोजित किया गयाl