बड़गांव: उदयपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाशचंद मेघवाल के घर जाकर जानी कुशलक्षेम
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उदयपुर के अंबावगढ़ स्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाशचंद मेघवाल के निवास पहुंचे और उनकी कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, सांसद सीपी जोशी, विधायक फूलसिंह मीणा सहित संभागीय आयुक्त, आईजी, जिला कलेक्टर व एसपी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे l