बड़गांव: सूरजपोल पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले 2 आरोपियों को थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार
सूरजपोल पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले 2 आरोपियों को थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार। दरअसल केशरीमल लबाना के साथ बीती 24 जनवरी की उदियापोल पर कुछ युवकों ने मारपीट की थी। इसपर पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए 2आरोपियों अभिषेक ऊर्फ गोलू और कपिल को गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू व स्कुटी को जब्त किया।