चित्तौड़गढ़: कृष्ण रेस्टोरेंट से मावा मिठाई और एल बी स्वीट्स से मलाई का लिया गया नमूना, जांच रिपोर्ट पर होगी आगामी कार्रवाई
सीएमएचओ डॉ. ताराचंद गुप्ता के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम लाल शर्मा एवं खाद्य मोबाइल वैन द्वारा कृष्णा रेस्टोरेंट एंड भोजनालय से मावा मिठाई एवं एल बी स्वीट्स से मलाई टिकी का नमूना लिया गया। इस प्रकार महालक्ष्मी डेरी चिकारडा से दही, दूध का नमूना लिया गया। जांच रिपोर्ट के अनुरूप आगामी कार्यवाई की जायेगी।