चित्तौड़गढ़: DC भट्ट गुरुवार प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट समिति कक्ष में ग्रीष्मकालीन बिजली पेयजल संबंधी योजनाओं की लेंगे समीक्षा बैठक
संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट गुरुवार को चित्तौड़गढ़ दौरे पर रहेंगे। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि वे प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में जिलाधिकारियों के साथ पेयजल संबंधी ग्रीष्मकालीन आवश्यक कार्य, जल जीवन मिशन से संबंधित कार्यों, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की स्थिति, मौसमी बीमारियों से निपटने की समीक्षा बैठक लेंगे।