सोरांव: फाफामऊ गंगा घाट विद्युत शवदाह गृह में 125 KVA जनरेटर लगने से मिली बड़ी राहत, लोगों में खुशी का माहौल
फाफामऊ गंगा घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में अक्सर घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिजनों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का रविवार को समाधान हो गया है। जिसमें नगर निगम द्वारा यहां 125 KVA का जनरेटर स्थापित कर दिया गया है। हालांकि जनरेटर लगने से लोगों में खुशी का माहौल रहा।