केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। 💐💐
स्वर्गीय रामविलास पासवान जी ने दलित समाज के नेता के रूप में अपनी ऐसी पहचान बनाई, जिसके संघर्ष, विचार और संसद में गूंजने वाली आवाज को आज भी लोग याद करते हैं। आपने एक ऐसे महान नेता के घर में जन्म लिया है, जिन्होंने धर्मनिरपेक्ष राजनीति, सामाजिक न्याय और सभी वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को अपनी राजनीति का आधार बनाया।
चिराग जी, कई मौकों पर आपने भी अपने विचारों और बयानों से अपने पिता की राजनीतिक विरासत और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकेत दिया है। आपसे उम्मीद है कि रामविलास पासवान जी की तरह संसद में गरीबों, दलितों, वंचितों और शोषितों की आवाज बुलंद करेंगे। सड़क पर अपने लोगों के हक और अधिकार के लिए मजबूती से लड़ेंगे और जरूरत पड़ने पर उनके हित में कड़े कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
राजनीति में पद से बड़ी पहचान जनता के विश्वास और संघर्ष से बनती है। उम्मीद है कि आप अपने पिता के विचारों और विरासत को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
आपका स्वास्थ्य उत्तम रहे और जीवन जनसेवा को समर्पित रहे, यही कामना है।
जन्मदिन की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं। 💐
Lok Janshakti Party Chirag Paswan