गुना: सांगई में खबर का हुआ असर, टपरिया पाठशाला की मरम्मत के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कलेक्टर से की बात
Guna, Guna | Jul 11, 2025 गुना जिले में मार की महू ग्राम पंचायत के ग्राम सांगई में 3 साल से प्राथमिक विद्यालय की बिल्डिंग जर्जर होने से टपरिया में विद्यालय संचालित है। 11 जुलाई को सामने आई जानकारी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टपरिया पाठशाला पर संज्ञान लिया। गुना कलेक्टर से फोन पर बात की। स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा, जल्द मरम्मत का काम पूरा होगा।