निज़ामाबाद: समस्या का निराकरण होने पर मंझारी बाजारवासियों ने भाजपा नेता दीपक राय का फूल-मालाओं से स्वागत किया
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के मंझारी बाजार में आज बुधवार की शाम करीब चार बजे बाजारवासियों ने भाजपा नेता दीपक राय का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया बाजार की साफ-सफाई सहित अन्य स्थानीय समस्याओं के निराकरण में सहयोग मिलने से उत्साहित बाजारवासियों ने मंदिर परिसर में स्वागत समारोह का आयोजन किया था।