ऊना: पीरनिगाह के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, गुप्त सूत्रों पर पुलिस ने की कार्रवाई, होटल मालिक गिरफ्तार
महिला थाना ऊना की पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पीरनिगाह रोड पर स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। यह छापेमारी गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर की गई थी। पुलिस ने देह व्यापार के मामले में होटल मालिक रवि कुमार निवासी बहडाला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को मामले की पुष्टि एएसपी संजीव भाटीया ने की है।