ऊना: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने एनसीसी शिविर का दौरा किया, कैडेट्स को दिया सफलता का मंत्र
जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में आयोजित एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में वीरवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कैम्प का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कैडेट्स को नशे से दूर रहने का संदेश दिया और जीवन में अनुशासन, मेहनत और लगन के महत्व को समझाया। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को देश की सेवा और समाज में योगदान देने के लिए तैयार रहने को कहा।