ऊना: पीरनिगाह के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी पिकअप, दर्दनाक हादसे में 29 श्रद्धालु जख्मी, एक की मौत
वीरवार रात्रि पीरनिगाह मंदिर के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में अमृतसर के 30 श्रद्धालु घायल हुए, एक की मौत हो गई, दो की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में मदद की। सभी घायलों को ऊना अस्पताल लाया गया, जहाँ से दो को गम्भीर हालत के चलाते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।