ऊना: जिला पुलिस ने दोपहिया वाहनों पर डबल हेलमेट को अनिवार्य किया, सोमवार से चालान की कार्रवाई शुरू होगी
ऊना जिला पुलिस ने सड़क सुरक्षा को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से अब दोपहिया वाहन पर सवार दोनों व्यक्तियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। वीरवार शाम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने ऊना में सड़कों पर उतर कर लोगों को इस नियम के प्रति जागरूक किया।