ऊना: जिले में यातायात नियमों की अवहेलना पर पुलिस ने काटे 395 वाहनों के चालान, वसूला ₹86,700 जुर्माना
एसपी ऊना अमित यादव ने वीरवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस ने यातायात के नियम तोडऩे पर जिला में 395 वाहनों के चालान किए है। जिसमें से 118 चालानों का मौके पर ही निपटारा कर ₹86700 जुर्माने के रूप में प्राप्त किए गए है। वहीं अवैध खनन करने पर दो वाहनों का चालान कर ₹10000 जुर्मानें के रूप में प्राप्त किए है।