ऊना: बीएससी थर्ड ईयर की मेरिट सूची में ऊना की दो छात्राओं ने किया नाम रोशन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा वीरवार को घोषित बीएससी थर्ड ईयर परीक्षा परिणाम में जिला ऊना की दो छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर मैरिट सूची में स्थान पाया है। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की खुशवीर कौर ने 9.25 सीजीपीए के साथ चौथा और महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज अंब की संजना देवी ने 9.18 सीजीपीए के साथ पांचवां स्थान हासिल किया है।