दारू: दारू के बासोबार में हाथी ने केले की फसल चट कर रौंदी, चहारदीवारी तोड़ी; ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर
दारू के बासोबार में हाथी ने केले की फसल चट कर रौंदी, चहारदीवारी तोड़ी; रतजगा करने को मजबूर ग्रामीण। दारू प्रखंड क्षेत्र में पिछले कुछ समय से एक अकेला जंगली हाथी ग्रामीणों और किसानों के लिए दहशत का पर्याय बना हुआ है। बीते रात इस सिरफिरे हाथी ने बासोबार क्षेत्र में जमकर तांडव मचाया, जिससे ग्रामीण पूरी रात डर के साये में रतजगा करने को मजबूर रहे।