कटनी नगर: कलेक्टर की अध्यक्षता में शासकीय कन्या महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की सामान्य परिषद की बैठक संपन्न
कटनी शासकीय कन्या महाविद्यालय में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की अध्यक्षता और विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल की मौजूदगी में बुधवार को जनभागीदारी समिति की सामान्य परिषद की बैठक में छात्राओं के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बैठक में महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्ववित्तीय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने