🔳शासकीय तिलक महाविद्यालय आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
🔳कटनी - म.प्र. शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार उमंग हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम के तहत् शुक्रवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना और किशोरावस्था में होने वाली समस्याओं से अवगत कराना और उनका निवारण कराना था।
स्वास्थ्य शिविर में जिला चिकित्सालय कटनी की ओर से डॉ. चांदनी रिमझा, दन्त रोग विशेषज्ञ, डॉ. रूपा प्रसाद, डॉ. पूजा पाण्डे, डॉ. दीपम खरे, मेडिकल ऑफीसर, श्रीमती सीमा सिंह पाण्डे, नेत्र सहायक एवं माधुरी शिवहरे, परामर्शदाता, अंशी दुबे एवं अंजली कोरी नर्सिंग आफिसर ने 106 विद्यार्थियों और महाविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
शिविर का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई के मार्गदर्शन, डॉ. माधुरी गर्ग एवं डॉ. राजकुमार, क्रीड़ाधिकारी के निर्देशन में सम्पन्न कराया हुआ।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी