मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान : उद्यमियों से संवाद, युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया गया प्रेरित
योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने का दिया गया संदेश
कटनी (21 अगस्त)- मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026 के तहत तहसील बहोरीबंद के बाकल में शुक्रवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के मार्गदर्शन व जिला पंचायत सीईओ श्रीमति हरसिमरनप्रीत कौर की उपस्थिति में ‘उद्यम संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय युवाओं एवं उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ शासन की विभिन्न कल्याणकारी एवं रोजगारोन्मुखी योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान एसडीएम बहोरीबंद श्री प्रदीप मिश्रा, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र श्रीमति ज्योति सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय उद्यमी उपस्थित रहे।
उद्यमियों से किया सीधा संवाद, जानीं व्यवसाय से जुड़ी चुनौतियां
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमति हरसिमरनप्रीत कौर ने स्थानीय उद्यमियों के साथ सार्थक संवाद किया गया अधिकारियों ने उद्यमियों से उनके व्यवसाय, कार्यप्रणाली एवं अनुभवों की जानकारी ली। साथ ही व्यवसाय के संचालन में आने वाली चुनौतियों, आवश्यकताओं तथा भविष्य में विस्तार की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
स्वरोजगार के नए अवसरों पर हुआ मंथन
‘उद्यम संवाद’ के दौरान युवाओं एवं उद्यमियों को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अधिकारियों ने शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध अवसरों और सुविधाओं की जानकारी साझा करते हुए युवाओं को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी