एसडीएम चंदेरी द्वारा उचित मूल्य दुकान का किया निरीक्षण
--
अनुविभाग चंदेरी अंतर्गत संचालित शा.उ.मू.दुकान राजा उपभोक्ता भण्डार चंदेरी का निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी चंदेरी श्री मनीष धनगर द्वारा किया गया। जिसमें दुकान पर निगरानी सतर्कता समिति, भॉव सूची पीलावोर्ड लगा हुआ पाया गया। हितग्राहियों से खाद्यान के संबंध मे जानकारी ली गई। जिसमें हितग्राहियों के द्वारा खाद्यान प्रतिमाह पात्रतानुसार प्राप्त होना बताया।शा.उ.मू.दुकान का स्टॉक वेरीफिकेशन किया गया। जिसमें रेगूलर खाद्यान का वितरण शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाना पाया गया। इसके साथ ही शा.उ.मू.दुकान के तौलकाटें की जॉच की गई जिस पर 1 कि.ग्रा., 10 कि.ग्रा.के वॉट रख कर वजन किया गया जिसमें बजन सही पाया गया। दुकान निरीक्षण में एमडीएम का खाद्यान शा.उ.मू.दुकान पर रखा हुआ पाया गया। जिसका स्टॉक रजिस्टर से मिलान करने पर एमडीएम खाद्यान में अंतर पाया गया। जिसके लियें संबंधित शा.उ.मू.दुकान संचालक को कारण बताओं सूचना-पत्र जारी किया गया।
#ashoknagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Sep 8, 2026