स्व सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा दुग्ध उत्पादन और विक्रय,मिल्क रूट तैयार किया जाएगा
जनपद पंचायत सभाकक्ष मुंगावली में श्री राजेश जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की अध्यक्षता में जनपद मुंगावली अंतर्गत ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्व सहायता समूह सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक मे समूह सदस्यों को पशुपालन विभाग, वीबी -जी रामजी योजना एवं अन्य विभागों से अभिसरण कर दुग्ध उत्पादन से सदस्यों को जोड़ कर स्थाई आजीविका उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई । जिसमें डेयरी विस्तार के लिए पशुपालन विभाग की डेयरी प्लस योजना,मनरेगा से पशुशेड निर्माण किए जाने के साथ साथ बैंक ऋण उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि जिला प्रशासन समूह सदस्यों द्वारा तैयार उत्पादों की विक्रय हेतु व्यापक प्रचार प्रसार एवं बाजार उपलब्ध कराने हेतु संकल्पित है।
समूह स्वयं ब्लॉक के सभी सदस्यों को विक्रय करने हेतु निर्देशित किया गया
बैठक में श्री आलोक प्रताप सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुंगावली,श्री आर.एस जाटव उप संचालक पशुपालन,श्री अवनीश अग्निहोत्री जिला परियोजना प्रबंधक, श्री शिव प्रसाद सिंह जिला प्रबन्धक ,श्री बालदेव भगत पंचायत इंस्पेक्टर मुंगावली ,श्री रामेश्वर पटेल विकासखंड प्रबंधक के साथ स्टाफ एवं बड़ी संख्या में समूह सदस्य एवं सी आर पी दिदिया उपस्थित रही।
#ashoknagar