Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
No video available

चलती ट्रेन का ड्राइवर सो जाए तो क्या होगा #fact #news #deepak2.5m

Ratlam Nagar, Ratlam | Jul 20, 2021

MORE NEWS

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की पहल पर जिले की सभी 9 नगरीय निकायों में हुई जल सुनवाई

19 शिकायतों में से 16 का मौके पर समाधान, शेष का समय-सीमा में होगा निराकरण

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश एवं विशेष पहल पर जिले की सभी 9 नगरीय निकायों में मंगलवार को जल सुनवाई का आयोजन किया गया। जलापूर्ति से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित इस जनहितकारी पहल में नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता के साथ सुना गया।

जल सुनवाई के दौरान जिलेभर से कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 16 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर संबंधित नागरिकों को राहत प्रदान की गई। शेष 3 शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं तथा उनका निराकरण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाएगा।

जल सुनवाई में मुख्य रूप से नल कनेक्शन, पाइपलाइन लीकेज तथा ट्यूबवेल लाइन लीकेज से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। संबंधित नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अधिकांश शिकायतों का तत्काल निराकरण कर जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने निर्देश दिए हैं कि नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा जलापूर्ति संबंधी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इससे आमजन को बेहतर एवं निर्बाध पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
#JanSampark #ratlam

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की पहल पर जिले की सभी 9 नगरीय निकायों में हुई जल सुनवाई 19 शिकायतों में से 16 का मौके पर समाधान, शेष का समय-सीमा में होगा निराकरण कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश एवं विशेष पहल पर जिले की सभी 9 नगरीय निकायों में मंगलवार को जल सुनवाई का आयोजन किया गया। जलापूर्ति से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित इस जनहितकारी पहल में नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता के साथ सुना गया। जल सुनवाई के दौरान जिलेभर से कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 16 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर संबंधित नागरिकों को राहत प्रदान की गई। शेष 3 शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं तथा उनका निराकरण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाएगा। जल सुनवाई में मुख्य रूप से नल कनेक्शन, पाइपलाइन लीकेज तथा ट्यूबवेल लाइन लीकेज से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। संबंधित नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अधिकांश शिकायतों का तत्काल निराकरण कर जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने निर्देश दिए हैं कि नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा जलापूर्ति संबंधी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इससे आमजन को बेहतर एवं निर्बाध पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

एक पेड़ माँ के नाम अभियान व स्वैच्छिकता अभियान के तहत पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है" — रत्नेश विजयवर्गीय

  जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, मथुरी द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान एवं स्वैच्छिकता अभियान के अंतर्गत मुक्तिधाम परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु और सुरक्षित भविष्य का आधार बनता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका पालन-पोषण करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकता है। 
विकासखंड समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण जनसहभागिता से ही संभव है।  अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़कर अपने ग्राम को हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने में योगदान दें।

कार्यक्रम में परामर्शदाता जितेंद्र पाटीदार, नवांकुर संस्था युवा टॉप कौशल संस्थान के प्रतिनिधि, समिति अध्यक्ष श्याम मईड़ा, ग्राम पंचायत सरपंच रूपचंद पाटीदार, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रमेश खदेड़ा, धर्मेंद्र राठौड़, अशोक डिंडोर, शंकरलाल मईड़ा, बाबूलाल ओहारी सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
#JanSampark #ratlam

एक पेड़ माँ के नाम अभियान व स्वैच्छिकता अभियान के तहत पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है" — रत्नेश विजयवर्गीय जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, मथुरी द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान एवं स्वैच्छिकता अभियान के अंतर्गत मुक्तिधाम परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं जनभागीदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु और सुरक्षित भविष्य का आधार बनता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका पालन-पोषण करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकता है। विकासखंड समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण जनसहभागिता से ही संभव है। अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़कर अपने ग्राम को हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने में योगदान दें। कार्यक्रम में परामर्शदाता जितेंद्र पाटीदार, नवांकुर संस्था युवा टॉप कौशल संस्थान के प्रतिनिधि, समिति अध्यक्ष श्याम मईड़ा, ग्राम पंचायत सरपंच रूपचंद पाटीदार, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रमेश खदेड़ा, धर्मेंद्र राठौड़, अशोक डिंडोर, शंकरलाल मईड़ा, बाबूलाल ओहारी सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

बर्थ वेटिंग रूम हेतु गर्भवती माता को मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई रतलाम भेजा गया

जिले के विभिन्न प्रसव केंद्रों पर हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए बर्थ वेटिंग रूम की व्यवस्था की गई है, जिसके अंतर्गत संभावित प्रसव तिथि से पूर्व गर्भवती महिलाओं को भर्ती कर आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल प्रदान की जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रावटी अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवला की गर्भवती महिला श्रीमती कांति पति राजाराम मईडा (26 वर्ष) की संभावित प्रसव तिथि 21 जुलाई है। ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के दौरान जाबुपाड़ा में हुई पांचवीं प्रसवपूर्व जांच में महिला का रक्तचाप 173/110 mmHg पाया गया तथा प्रेगनेंसी इंड्यूस्ड हाइपरटेंशन (PIH) एवं एडिमा के लक्षण मिलने पर उसे हाई रिस्क श्रेणी में चिन्हित किया गया।

प्रथम रेफरल सिस्टम के अनुसार कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर श्री पुष्कर पाटीदार एवं एएनएम श्रीमती यशोदा गरवाल द्वारा गर्भवती महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रावटी रेफर किया गया। यहां ड्यूटी पर पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिनेश कुमार चौधरी ने प्राथमिक जांच एवं उपचार के बाद महिला को हाई रिस्क के रूप में चिन्हित करते हुए उचित उपचार एवं बर्थ वेटिंग रूम की सुविधा के लिए मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य इकाई, जिला चिकित्सालय रतलाम रेफर किया।

संभावित प्रसव तिथि 21 जुलाई होने के कारण हाई रिस्क गर्भवती महिला को एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय रतलाम स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई के बर्थ वेटिंग रूम में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकीय निगरानी में आवश्यक उपचार एवं देखभाल प्रदान की जा रही है।
#JanSampark #ratlam

बर्थ वेटिंग रूम हेतु गर्भवती माता को मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई रतलाम भेजा गया जिले के विभिन्न प्रसव केंद्रों पर हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए बर्थ वेटिंग रूम की व्यवस्था की गई है, जिसके अंतर्गत संभावित प्रसव तिथि से पूर्व गर्भवती महिलाओं को भर्ती कर आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल प्रदान की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रावटी अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवला की गर्भवती महिला श्रीमती कांति पति राजाराम मईडा (26 वर्ष) की संभावित प्रसव तिथि 21 जुलाई है। ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के दौरान जाबुपाड़ा में हुई पांचवीं प्रसवपूर्व जांच में महिला का रक्तचाप 173/110 mmHg पाया गया तथा प्रेगनेंसी इंड्यूस्ड हाइपरटेंशन (PIH) एवं एडिमा के लक्षण मिलने पर उसे हाई रिस्क श्रेणी में चिन्हित किया गया। प्रथम रेफरल सिस्टम के अनुसार कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर श्री पुष्कर पाटीदार एवं एएनएम श्रीमती यशोदा गरवाल द्वारा गर्भवती महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रावटी रेफर किया गया। यहां ड्यूटी पर पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिनेश कुमार चौधरी ने प्राथमिक जांच एवं उपचार के बाद महिला को हाई रिस्क के रूप में चिन्हित करते हुए उचित उपचार एवं बर्थ वेटिंग रूम की सुविधा के लिए मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य इकाई, जिला चिकित्सालय रतलाम रेफर किया। संभावित प्रसव तिथि 21 जुलाई होने के कारण हाई रिस्क गर्भवती महिला को एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय रतलाम स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई के बर्थ वेटिंग रूम में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकीय निगरानी में आवश्यक उपचार एवं देखभाल प्रदान की जा रही है। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

सीएमएचओ ने स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण किया

 दस्तक अभियान का आयोजन रतलाम जिले में 14 जुलाई से 31 अगस्त तक किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शून्य से 5 वर्ष आयु समूह के बच्चों को विटामिन-ए अनुपूरण, आयरन फोलिक एसिड अनुपूरण तथा बाल्यकालीन बीमारियों की देखभाल सहित ओआरएस का वितरण एवं जिंक की गोलियों की प्रदायगी की जा रही है।

इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा ने सैलाना विकासखंड के राजस्थान बॉर्डर स्थित ग्राम आरोग्य केंद्र कुंडा के अंतर्गत ग्राम बावड़ीखेड़ा कला तथा मकोडिया रूण्डी के मोरझर में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य, पोषण दिवस एवं दस्तक अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना तथा शहरी मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक, उकाला रोड का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी गर्भवती माताओं का शीघ्र पंजीयन करने, गर्भावस्था के दौरान समुचित स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने, नवजात शिशुओं की गृह भेंट आधारित देखभाल सुनिश्चित करने, सरवन एवं सैलाना केंद्रों पर भर्ती गर्भवती माताओं को स्तनपान संबंधी परामर्श देने तथा प्रोटोकॉल आधारित प्रसव सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान बीएमओ डॉ. शैलेष डांगे, डीसीएम कमलेश मुवेल, बीईई कैलाश यादव, बीपीएम धनसिंह रावत, लोकेश वैष्णव तथा सुपरवाइजर कमरूद्दीन शेख उपस्थित रहे।
#JanSampark #ratlam

सीएमएचओ ने स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण किया दस्तक अभियान का आयोजन रतलाम जिले में 14 जुलाई से 31 अगस्त तक किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शून्य से 5 वर्ष आयु समूह के बच्चों को विटामिन-ए अनुपूरण, आयरन फोलिक एसिड अनुपूरण तथा बाल्यकालीन बीमारियों की देखभाल सहित ओआरएस का वितरण एवं जिंक की गोलियों की प्रदायगी की जा रही है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा ने सैलाना विकासखंड के राजस्थान बॉर्डर स्थित ग्राम आरोग्य केंद्र कुंडा के अंतर्गत ग्राम बावड़ीखेड़ा कला तथा मकोडिया रूण्डी के मोरझर में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य, पोषण दिवस एवं दस्तक अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना तथा शहरी मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक, उकाला रोड का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी गर्भवती माताओं का शीघ्र पंजीयन करने, गर्भावस्था के दौरान समुचित स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने, नवजात शिशुओं की गृह भेंट आधारित देखभाल सुनिश्चित करने, सरवन एवं सैलाना केंद्रों पर भर्ती गर्भवती माताओं को स्तनपान संबंधी परामर्श देने तथा प्रोटोकॉल आधारित प्रसव सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान बीएमओ डॉ. शैलेष डांगे, डीसीएम कमलेश मुवेल, बीईई कैलाश यादव, बीपीएम धनसिंह रावत, लोकेश वैष्णव तथा सुपरवाइजर कमरूद्दीन शेख उपस्थित रहे। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

जनसुनवाई में लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से तीन नागरिकों को मिली निःशुल्क विधिक सहायता

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने लीगल एड क्लीनिक का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में आमजन को त्वरित एवं निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान लीगल एड क्लीनिक का संचालन किया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष क्रमांक 16 में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित क्लीनिक में नागरिकों को विभिन्न विधिक समस्याओं के संबंध में निःशुल्क कानूनी परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

जनसुनवाई के दौरान लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से श्री शरीफ खान निवासी सैलाना, श्री योगेश सिंह ठाकुर तथा श्री मांगीलाल राव निवासी धामनोद सहित तीन नागरिकों को विधिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा नागरिकों को बेहतर एवं प्रभावी विधिक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
#JanSampark #ratlam

जनसुनवाई में लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से तीन नागरिकों को मिली निःशुल्क विधिक सहायता कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने लीगल एड क्लीनिक का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में आमजन को त्वरित एवं निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान लीगल एड क्लीनिक का संचालन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष क्रमांक 16 में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित क्लीनिक में नागरिकों को विभिन्न विधिक समस्याओं के संबंध में निःशुल्क कानूनी परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। जनसुनवाई के दौरान लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से श्री शरीफ खान निवासी सैलाना, श्री योगेश सिंह ठाकुर तथा श्री मांगीलाल राव निवासी धामनोद सहित तीन नागरिकों को विधिक सहायता उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा नागरिकों को बेहतर एवं प्रभावी विधिक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026