भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में 5 लाख के विवाद में दिनदहाड़े महिला की कार से कुचलकर हत्या, बेटे का आरोप- आरोपी पिछले 1 साल से कर रहा था
सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े एक महिला की वाहन से कुचलकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।