उज्जैन: सिंहस्थ-2028 के निर्माण कार्यों को लेकर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने किया स्थल निरीक्षण, पुलों और विश्राम गृह की प्रगति का लिया जायजा
आगामी सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत चल रहे विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व प्रगति जांचने के लिए कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शहर के प्रमुख प्रोजेक्ट्स का नियमित निरीक्षण किया। उन्होंने चिंतामन ब्रिज के समानांतर बन रहे नए ब्रिज, विश्राम गृह, कर्कराज ब्रिज, रामघाट छोटा पुल और वीर दुर्गादास की छतरी से रणजीत हनुमान तक निर्माणाधीन ब्रिज का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान अपर मेला अधिकारी ओमप्रकाश सनोडिया एवं कार्यपालन यंत्री भी मौजूद रहे।
#UjjainNews #Simhastha2028 #UjjainCollector #Infrastructure #MPNews
Ujjain Urban, Ujjain | Nov 22, 2026