पटना ग्रामीण: पटना के बेउर थाना क्षेत्र से 919 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
शनिवार को पटना के बेउर थाना क्षेत्र अंतर्गत कालिया गैरेज में वाहन से शराब उतारे जाने की सुचना पर पुलिस ने कारवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। साथ ही मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और तीन वाहनों के साथ कुल 919.05 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस संबंध में पटना वेस्ट SP भानुप्रताप सिंह ने शनिवार की शाम करीब 4 बजे उपरोक्त जानकारी दी।