पटना ग्रामीण: नीतीश कुमार एनडीए गठबंधन के सीएम फेस नहीं, चिराग पासवान ने भी कहा, चुनाव के बाद होगा फैसला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी यह साफ कर दिया है कि NDA गठबंधन सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी लेकिन मुख्यमंत्री का फैसला जीत के बाद किया जाएगा। शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी प्राथमिकता यही रही है कि बिहार विकसित राज्यों में हो।