पटना ग्रामीण: पटना के चैनपुरा में नर्सरी कारोबारी के घर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के चैनपुरा इलाके में शुक्रवार की रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने नर्सरी कारोबारी के घर में घुस लोहे की ग्रिल तोड़कर गोदरेज में रखे सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद शनिवार की सुबह करीब 8 बजे पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी दी गई है।