पटना ग्रामीण: पटना में नित्यानंद राय ने कहा, बिहार में मुसलमानों को डराने का सवाल ही नहीं, देश से 30 करोड़ से अधिक गरीबी मिटी
कांग्रेस नेता ने भाजपा पर बिहार में मुसलमानों को डराने का आरोप लगाया था। इसे लेकर जब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से सवाल पूछा गया तो शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बातों को गोल-गोल घूमते हुए कहा कि देश से 30 करोड़ से अधिक गरीबी मिट गई है।