कोंडागांव: जिला प्रशासन की टीम ने चिखलपुट्टी पंचायत में बाल विवाह रोका, परिजनों को दी समझाइस
कोण्डागांव जिले के ग्राम पंचायत चिखलपुट्टी में बाल विवाह की गुप्त सूचना प्राप्त होते ही मिशन वात्सल्य महिला एवं बाल विकास विभाग,पुलिस विभाग एवं चाईल्ड लाईन की संयुक्त दल द्वारा रविवार को कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार बाल विवाह रोकने की कार्यवाही की गई।बालिका और बालक के दस्तावेज अंकसूची का अवलोकन करने पर दोनों की आयु विवाह से कम पाया गया।