कोंडागांव: कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण, 15 दिनों में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
कोण्डागांव जिला कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने आज सोमवार को दोपहर 3 बजे जिला मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। यह भवन मुख्य डाकघर के पास स्थित है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भवन के सभी कक्षों का गहन निरीक्षण किया और निर्माण की गुणवत्ता का जायज़ा लिया।