कोंडागांव: आलोर घोडसोडापारा के 35 वर्षीय ग्रामीण ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने फरसगांव थाने में दी सूचना
कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आलोर घोडसोड़ापारा निवासी 35 वर्षीय ग्रामीण दयाराम कोर्राम पिता स्व: कहारु राम कोर्राम ने रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि 3 बजे के बाद घर में गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्याकर ली सुबह परीजनो ने देखा तो वही फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। परीजनो ने सोमवार को फरसगांव थाने में आकर घटना की जानकारी दी गई है।