कोंडागांव: जोदराबेड़ा की गर्भवती महिला की 102 एम्बुलेंस के देर से पहुंचने पर जिला अस्पताल में मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया
कोण्डागांव जिले के ग्राम जोदराबेड़ा गांव में 21 वर्षीय गर्भवती महिला सुखमनी मरकाम की मौत ने 102 एम्बुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण सुखमनी की जान नहीं बचाई जा सकी। मृतका के पति मनोज मरकाम ने आज सोमवार दोपहर 12 बजे मीडिया को बताया कि उन्होंने पत्नी की प्रसव पीड़ा को लेकर सुबह 8 बजे