पंचायत चुनाव में जीत के लिए एकजुट हों कांग्रेस कार्यकर्ता: डॉ. राजपुरोहित? जालोर। पंचायत राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को राजीव गांधी भवन में कांग्रेस की बैठक हुई।
पीसीसी समन्वयक डॉ. संजीव राजपुरोहित ने कहा कि टिकट घोषित होने के बाद सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रत्याशी को जिताने में जुटें। जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।
पूर्व राज्य मंत्री पुखराज पाराशर ने भाजपा सरकार पर जनकल्याणकारी योजनाएं बंद करने और विकास की अनदेखी करने के आरोप लगाए। बैठक के बाद डॉ. राजपुरोहित ने जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के इच्छुक दावेदारों से वन-टू-वन संवाद कर उनकी तैयारियों और जनाधार की जानकारी ली।
Jalor, Jalor | Oct 10, 2026