अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026: सांस्कृतिक उप समिति की बैठक सम्पन्न, कलाकारों के चयन पर हुई विस्तृत चर्चा
सुरेंद्र ठाकुर
चंबा, 13 जुलाई
अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की तैयारियों के तहत सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सांस्कृतिक उप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त एवं समिति के संयोजक अमित मैहरा ने की।
बैठक में सांस्कृतिक उप समिति के सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्यों ने भाग लेते हुए मिंजर मेले के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं, स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों के चयन तथा कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।
अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने समिति के सदस्यों से लोगों की पसंद और सांस्कृतिक विविधता को ध्यान में रखते हुए कलाकारों की सूची तैयार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मिंजर मेले की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षक और गुणवत्तापूर्ण हों, ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी हिमाचली संस्कृति की समृद्ध झलक देखने को मिले।
बैठक में स्टेज लाइट, साउंड सिस्टम, स्टेज ऑर्केस्ट्रा तथा स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक मंच उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। गैर-सरकारी सदस्यों ने भी सांस्कृतिक संध्याओं और कलाकारों के चयन को लेकर अपने सुझाव साझा किए।
गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 का आयोजन 26 जुलाई से 2 अगस्त तक चंबा में किया जाएगा।
बैठक में जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा तथा गैर-सरकारी सदस्य जगदीश हांडा, संजीव सूरी, ललित भूषण, जीवन सालरिया, हेम ठाकुर, उमेश कुमार, नरेश राणा, कपिल भूषण सहित सांस्कृतिक उप समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
#MinjarMela2026 #InternationalMinjarMela #Chamba #ChambaNews #HimachalPradesh #Culture #CulturalEvening #LocalArtists #Tourism #MinjarFestival #PangiLiveNews
Chamba, Chamba | Jul 13, 2026