Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

NH-154A के ठेकेदारों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, 10 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो चक्का जाम की चेतावनी सुरेंद्र उर्फ़ आकाश ठाकुर चम्बा: 13 जुलाई 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग NH-154A पर आपदा के दौरान राहत एवं सड़क बहाली कार्य करने वाले ठेकेदारों ने उपायुक्त चम्बा को ज्ञापन सौंपकर अपने लंबित भुगतान और सुरक्षा राशि (Security Deposit) जल्द जारी करने की मांग की है। ठेकेदारों का कहना है कि आपदा के समय जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के निर्देश पर उन्होंने जेसीबी, पोकलेन, टिप्पर सहित अन्य मशीनरी लगाकर सड़कें बहाल कीं, मलबा हटाया, रिटेनिंग वॉल, वायर क्रेट्स और अन्य जरूरी कार्य कर यातायात को सुचारु बनाया। इसके बावजूद आज तक उनके कार्यों का भुगतान और सुरक्षा राशि जारी नहीं की गई है। ज्ञापन में ठेकेदारों ने कहा कि भुगतान लंबित रहने से वे गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उनके साथ कार्य करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों के परिवारों का भरण-पोषण भी प्रभावित हो रहा है। ठेकेदारों ने उपायुक्त से मांग की है कि अधिशासी अभियंता (Executive Engineer) के माध्यम से सभी लंबित बिलों और सुरक्षा राशि का भुगतान अगले 10 दिनों के भीतर सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में भुगतान नहीं हुआ तो सभी ठेकेदार NH-154A पर शांतिपूर्ण चक्का जाम करेंगे और अपनी मशीनरी सड़क पर खड़ी करने को बाध्य होंगे। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पूरा भुगतान नहीं किया जाता, वे NHAI के किसी भी नए कार्य में भाग नहीं लेंगे और कोई सहयोग नहीं देंगे। ठेकेदारों ने यह भी कहा कि चूंकि NH-154A अब NHAI को हस्तांतरित हो चुका है, ऐसे में लंबित भुगतान का मामला भविष्य में और जटिल हो सकता है। इसलिए प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की गई है। #PangiLiveNews #Chamba #NH154A #Contractors #PendingPayment #SecurityDeposit #NHAI #HimachalPradesh #BreakingNews

Chamba, Chamba | Jul 13, 2026

MORE NEWS

मुख्यमंत्री का ऑटोग्राफ पीठ पर लेने की जिद
बड़सर में आयोजित 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के समापन पर स्कूली बच्चों में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू  का ऑटोग्राफ लेने की होड़ दिखी। बच्चों की जिद अनोखी थी, वे मुख्यमंत्री से अपनी शर्ट की पिछली तरफ यानि पीठ पर ऑटोग्राफ चाहते थे। पहले तो मुख्यमंत्री ने यह कहकर मना कर दिया कि कमीज के पिछली तरफ ऑटोग्राफ देने से आपके मम्मी-पापा नाराज हो जाएंगे लेलिन जब बच्चे नहीं माने तो मुख्यमंत्री ने पीठ की तरफ ऑटोग्राफ दे दिए

मुख्यमंत्री का ऑटोग्राफ पीठ पर लेने की जिद बड़सर में आयोजित 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के समापन पर स्कूली बच्चों में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का ऑटोग्राफ लेने की होड़ दिखी। बच्चों की जिद अनोखी थी, वे मुख्यमंत्री से अपनी शर्ट की पिछली तरफ यानि पीठ पर ऑटोग्राफ चाहते थे। पहले तो मुख्यमंत्री ने यह कहकर मना कर दिया कि कमीज के पिछली तरफ ऑटोग्राफ देने से आपके मम्मी-पापा नाराज हो जाएंगे लेलिन जब बच्चे नहीं माने तो मुख्यमंत्री ने पीठ की तरफ ऑटोग्राफ दे दिए

Chamba, Chamba | Aug 15, 2026

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में देशभक्ति का रंग, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया तिरंगा

सुरेंद्र ठाकुर 
चंबा 15 अगस्त 2026
देशभर के साथ जिला चंबा में भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।
Mukesh Agnihotri उप-मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश Neeraj Nayar 
#IndependenceDay2026 #स्वतंत्रता_दिवस #15August #स्वतंत्रता_दिवस_समारोह #मुकेश_अग्निहोत्री #DeputyCM #HimachalPradesh #HimachalNews #ChambaChowgan #चंबा #देशभक्ति #जय_हिंद #PangiLiveNews

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में देशभक्ति का रंग, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया तिरंगा सुरेंद्र ठाकुर चंबा 15 अगस्त 2026 देशभर के साथ जिला चंबा में भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। Mukesh Agnihotri उप-मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश Neeraj Nayar #IndependenceDay2026 #स्वतंत्रता_दिवस #15August #स्वतंत्रता_दिवस_समारोह #मुकेश_अग्निहोत्री #DeputyCM #HimachalPradesh #HimachalNews #ChambaChowgan #चंबा #देशभक्ति #जय_हिंद #PangiLiveNews

Chamba, Chamba | Aug 15, 2026