Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

आज चंबा बचत भवन में जनगणना से संबंधित बैठक का आयोजन

Chamba, Chamba | Jul 13, 2026

MORE NEWS

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की तैयारियों को लेकर सांस्कृतिक उप समिति की बैठक आयोजित

चंबा 13 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त एवं संयोजक सांस्कृतिक उप समिति अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांस्कृतिक उप समिति के सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्यों ने भाग लेकर मेले के सफल आयोजन को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक के दौरान मिंजर मेले के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक संध्याओं तथा कलाकारों के चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष अमित मैहरा ने समिति के सदस्यों को निर्देश दिए कि वे आमजन की रुचि और स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखते हुए कलाकारों की एक विस्तृत सूची तैयार करें, ताकि कार्यक्रमों को और अधिक आकर्षक बनाया जा सके।

इसके अतिरिक्त बैठक में स्टेज लाइटिंग, साउंड सिस्टम, स्टेज आर्केस्ट्रा तथा सांस्कृतिक मंच की व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें मंच प्रदान करने के विषय पर भी सभी सदस्यों ने सहमति जताई।

गैर-सरकारी सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विभिन्न सुझाव दिए, जिन पर प्रशासन द्वारा सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया गया। समिति का उद्देश्य इस वर्ष मेले को भव्य और जन-आकर्षक बनाना है, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को समृद्ध सांस्कृतिक अनुभव मिल सके।

गौरतलब है कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 का आयोजन 26 जुलाई से 2 अगस्त तक किया जाएगा। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा सहित गैर-सरकारी सदस्य जगदीश हांडा, संजीव सूरी, ललित भूषण, जीवन सालरिया, हेम ठाकुर, उमेश कुमार, नरेश राणा और कपिल भूषण सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की तैयारियों को लेकर सांस्कृतिक उप समिति की बैठक आयोजित चंबा 13 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी) अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त एवं संयोजक सांस्कृतिक उप समिति अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांस्कृतिक उप समिति के सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्यों ने भाग लेकर मेले के सफल आयोजन को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक के दौरान मिंजर मेले के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक संध्याओं तथा कलाकारों के चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष अमित मैहरा ने समिति के सदस्यों को निर्देश दिए कि वे आमजन की रुचि और स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखते हुए कलाकारों की एक विस्तृत सूची तैयार करें, ताकि कार्यक्रमों को और अधिक आकर्षक बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त बैठक में स्टेज लाइटिंग, साउंड सिस्टम, स्टेज आर्केस्ट्रा तथा सांस्कृतिक मंच की व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें मंच प्रदान करने के विषय पर भी सभी सदस्यों ने सहमति जताई। गैर-सरकारी सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विभिन्न सुझाव दिए, जिन पर प्रशासन द्वारा सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया गया। समिति का उद्देश्य इस वर्ष मेले को भव्य और जन-आकर्षक बनाना है, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को समृद्ध सांस्कृतिक अनुभव मिल सके। गौरतलब है कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 का आयोजन 26 जुलाई से 2 अगस्त तक किया जाएगा। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा सहित गैर-सरकारी सदस्य जगदीश हांडा, संजीव सूरी, ललित भूषण, जीवन सालरिया, हेम ठाकुर, उमेश कुमार, नरेश राणा और कपिल भूषण सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Chamba, Chamba | Jul 13, 2026

चंबा में  ठेकेदारों की भुगतान राशि NH द्वारा न दिए जाने पर ठेकेदारों में भारी रोश और आज एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त चंबा से मिला

चंबा में ठेकेदारों की भुगतान राशि NH द्वारा न दिए जाने पर ठेकेदारों में भारी रोश और आज एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त चंबा से मिला

Chamba, Chamba | Jul 13, 2026

📰 हिम दृष्टि न्यूज़
रिपोर्ट: ए. डी. हिमाचली, ब्यूरो चंबा
छात्र हितों को लेकर एबीवीपी ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
चंबा, 13 जुलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला चंबा ने सोमवार को प्रदेश सरकार से छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से सौंपा।
ज्ञापन में एबीवीपी ने मांग की है कि भलेई महाविद्यालय को बंद करने का निर्णय वापस लिया जाए, तेलका महाविद्यालय में बंद की गई बी.कॉम. कक्षाओं को पुनः शुरू किया जाए, तथा भरमौर महाविद्यालय में बी.एससी. की बंद कक्षाओं को बहाल किया जाए। इसके अलावा जिला चंबा के सभी महाविद्यालयों में लंबे समय से रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को नियमित रूप से भरने की भी मांग उठाई गई है।
विद्यार्थी परिषद का कहना है कि इन मांगों का संबंध सीधे छात्रों के भविष्य और उच्च शिक्षा से है। संगठन ने प्रदेश सरकार से इन मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है।
एबीवीपी जिला चंबा के जिला संयोजक अंशु नेगी ने कहा कि यदि सरकार ने छात्र हितों से जुड़ी इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की, तो संगठन व्यापक जनआंदोलन करने के लिए मजबूर होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
एबीवीपी ने उम्मीद जताई है कि सरकार विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित कदम उठाएगी।
#Abvp #Chamba #himachal #pardesh 
#ADM #chamba

📰 हिम दृष्टि न्यूज़ रिपोर्ट: ए. डी. हिमाचली, ब्यूरो चंबा छात्र हितों को लेकर एबीवीपी ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन चंबा, 13 जुलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला चंबा ने सोमवार को प्रदेश सरकार से छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में एबीवीपी ने मांग की है कि भलेई महाविद्यालय को बंद करने का निर्णय वापस लिया जाए, तेलका महाविद्यालय में बंद की गई बी.कॉम. कक्षाओं को पुनः शुरू किया जाए, तथा भरमौर महाविद्यालय में बी.एससी. की बंद कक्षाओं को बहाल किया जाए। इसके अलावा जिला चंबा के सभी महाविद्यालयों में लंबे समय से रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को नियमित रूप से भरने की भी मांग उठाई गई है। विद्यार्थी परिषद का कहना है कि इन मांगों का संबंध सीधे छात्रों के भविष्य और उच्च शिक्षा से है। संगठन ने प्रदेश सरकार से इन मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है। एबीवीपी जिला चंबा के जिला संयोजक अंशु नेगी ने कहा कि यदि सरकार ने छात्र हितों से जुड़ी इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की, तो संगठन व्यापक जनआंदोलन करने के लिए मजबूर होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। एबीवीपी ने उम्मीद जताई है कि सरकार विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित कदम उठाएगी। #Abvp #Chamba #himachal #pardesh #ADM #chamba

Chamba, Chamba | Jul 13, 2026

NH-154A के ठेकेदारों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, 10 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो चक्का जाम की चेतावनी
सुरेंद्र उर्फ़ आकाश ठाकुर 
चम्बा: 13 जुलाई 2026
राष्ट्रीय राजमार्ग NH-154A पर आपदा के दौरान राहत एवं सड़क बहाली कार्य करने वाले ठेकेदारों ने उपायुक्त चम्बा को ज्ञापन सौंपकर अपने लंबित भुगतान और सुरक्षा राशि (Security Deposit) जल्द जारी करने की मांग की है।
ठेकेदारों का कहना है कि आपदा के समय जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के निर्देश पर उन्होंने जेसीबी, पोकलेन, टिप्पर सहित अन्य मशीनरी लगाकर सड़कें बहाल कीं, मलबा हटाया, रिटेनिंग वॉल, वायर क्रेट्स और अन्य जरूरी कार्य कर यातायात को सुचारु बनाया। इसके बावजूद आज तक उनके कार्यों का भुगतान और सुरक्षा राशि जारी नहीं की गई है।
ज्ञापन में ठेकेदारों ने कहा कि भुगतान लंबित रहने से वे गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उनके साथ कार्य करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों के परिवारों का भरण-पोषण भी प्रभावित हो रहा है।
ठेकेदारों ने उपायुक्त से मांग की है कि अधिशासी अभियंता (Executive Engineer) के माध्यम से सभी लंबित बिलों और सुरक्षा राशि का भुगतान अगले 10 दिनों के भीतर सुनिश्चित कराया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में भुगतान नहीं हुआ तो सभी ठेकेदार NH-154A पर शांतिपूर्ण चक्का जाम करेंगे और अपनी मशीनरी सड़क पर खड़ी करने को बाध्य होंगे। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पूरा भुगतान नहीं किया जाता, वे NHAI के किसी भी नए कार्य में भाग नहीं लेंगे और कोई सहयोग नहीं देंगे।
ठेकेदारों ने यह भी कहा कि चूंकि NH-154A अब NHAI को हस्तांतरित हो चुका है, ऐसे में लंबित भुगतान का मामला भविष्य में और जटिल हो सकता है। इसलिए प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की गई है।
#PangiLiveNews #Chamba #NH154A #Contractors #PendingPayment #SecurityDeposit #NHAI #HimachalPradesh #BreakingNews

NH-154A के ठेकेदारों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, 10 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो चक्का जाम की चेतावनी सुरेंद्र उर्फ़ आकाश ठाकुर चम्बा: 13 जुलाई 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग NH-154A पर आपदा के दौरान राहत एवं सड़क बहाली कार्य करने वाले ठेकेदारों ने उपायुक्त चम्बा को ज्ञापन सौंपकर अपने लंबित भुगतान और सुरक्षा राशि (Security Deposit) जल्द जारी करने की मांग की है। ठेकेदारों का कहना है कि आपदा के समय जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के निर्देश पर उन्होंने जेसीबी, पोकलेन, टिप्पर सहित अन्य मशीनरी लगाकर सड़कें बहाल कीं, मलबा हटाया, रिटेनिंग वॉल, वायर क्रेट्स और अन्य जरूरी कार्य कर यातायात को सुचारु बनाया। इसके बावजूद आज तक उनके कार्यों का भुगतान और सुरक्षा राशि जारी नहीं की गई है। ज्ञापन में ठेकेदारों ने कहा कि भुगतान लंबित रहने से वे गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उनके साथ कार्य करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों के परिवारों का भरण-पोषण भी प्रभावित हो रहा है। ठेकेदारों ने उपायुक्त से मांग की है कि अधिशासी अभियंता (Executive Engineer) के माध्यम से सभी लंबित बिलों और सुरक्षा राशि का भुगतान अगले 10 दिनों के भीतर सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में भुगतान नहीं हुआ तो सभी ठेकेदार NH-154A पर शांतिपूर्ण चक्का जाम करेंगे और अपनी मशीनरी सड़क पर खड़ी करने को बाध्य होंगे। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पूरा भुगतान नहीं किया जाता, वे NHAI के किसी भी नए कार्य में भाग नहीं लेंगे और कोई सहयोग नहीं देंगे। ठेकेदारों ने यह भी कहा कि चूंकि NH-154A अब NHAI को हस्तांतरित हो चुका है, ऐसे में लंबित भुगतान का मामला भविष्य में और जटिल हो सकता है। इसलिए प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की गई है। #PangiLiveNews #Chamba #NH154A #Contractors #PendingPayment #SecurityDeposit #NHAI #HimachalPradesh #BreakingNews

Chamba, Chamba | Jul 13, 2026