बड़ी खबर: सिरोबगड़ में फिर टूटा पहाड़ का कहर, हाईवे पर मलबे का सैलाब!!
बद्रीनाथ हाईवे पर धारी देवी मंदिर के पास मलबे ने रोकी रफ्तार,
दोनों ओर हजारों यात्री फंसे,
NH विभाग की मशीनें मलबा हटाने में जुटीं,
तीन दशक पुरानी समस्या का स्थायी समाधान कब तक?
रुद्रप्रयाग। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरोबगड़ एक बार फिर मुसीबत का केंद्र बन गया है। धारी देवी मंदिर के समीप पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और पत्थर हाईवे पर आ गिरा, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। देखते ही देखते राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और हजारों यात्री सड़क के दोनों ओर फंस गए।
सिरोबगड़ में पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण हाईवे को खोलने में चुनौती बनी हुई है। NH विभाग की मशीनें मलबा हटाने में जुटी हैं, लेकिन पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे और पत्थरों के बीच सड़क को सुरक्षित तरीके से खोलना आसान नहीं है। इससे यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
तीन दशक से सिरोबगड़ बना ‘नासूर’
सिरोबगड़ की समस्या कोई नई नहीं है। करीब तीन दशक से बरसात के दौरान यह क्षेत्र बद्रीनाथ हाईवे के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। बारिश होते ही यहां पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने का सिलसिला शुरू हो जाता है और राष्ट्रीय राजमार्ग बार-बार बाधित होता है। हर साल मशीनें लगती हैं, मलबा हटाया जाता है और यातायात बहाल किया जाता है, लेकिन अगली बारिश में समस्या फिर सामने खड़ी हो जाती है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब तक सिरोबगड़ में मलबा हटाने की कवायद चलती रहेगी और कब इस वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान धरातल पर उतरेगा?
फिलहाल यात्रियों की नजर हाईवे खुलने पर टिकी है, जबकि सिरोबगड़ की पहाड़ी एक बार फिर यात्रा मार्ग की सुरक्षा और स्थायी समाधान पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। #RudraprayagNews #facebookviral #flood #rain #landslide #BreakingNews #uttarakhand #Yatra #today #badrinath #kedarnath #dharidevi_shrinagar