चिड़ावा: महिला ने छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए पिलानी थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की
पिलानी क्षेत्र में एक महिला ने छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला दर्ज कराने के लिए पिपानी थाना में लिखित शिकायत दी है। पीड़िता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटना 1 दिसंबर की दोपहर करीब 12 बजे की है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि रूपेश नायक पुत्र हीरालाल नायक उसके घर पहुंचा और उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट व तोड़फोड़ की।