चिड़ावा: सीताराम पोसवाल के प्रदेश मंत्री बनने पर युवाओं में उत्साह, बुडानिया में भाजयुमो ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी में सीताराम पोसवाल को प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने की घोषणा के बाद युवाओं में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इस खुशी को व्यक्त करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अनुज लांबा के नेतृत्व में बुडानिया गाँव के देवस्थान हीरामाल मंदिर पर युवा एकत्रित हुए और मिठाई बाँटकर जश्न मनाया।