चिड़ावा: चिड़ावा पंचायत समिति की बैठक में मनरेगा के लिए ₹476 लाख का बजट पारित, देरी से शुरू हुई बैठक रही चर्चा में
पंचायत समिति चिड़ावा की साधारण सभा की बैठक मंगलवार दोपहर पंचायत समिति सभागार में कार्यवाहक प्रधान रोहिताश धांगड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक निर्धारित समय से डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुई, जो उपस्थित जनप्रतिनिधियों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। बीडीओ अनीषा बिजारणियां ने बताया कि बैठक में सबसे पहले पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई।